सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The importance of Govardhan Puja is explained in the Srimad Bhagwat Katha.

Siddharthnagar News: श्रीमद्भागवत कथा में गोवर्धन पूजा का महत्व बताया

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The importance of Govardhan Puja is explained in the Srimad Bhagwat Katha.
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के जोगीबारी गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बुधवार रात कथावाचक आचार्य प्रशांत भूषण ने गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई। कथा श्रवण कर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और भक्ति रस में डूबे नजर आए।
Trending Videos

कथावाचक ने बताया कि गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के अभिमान का हरण और गोवर्धन पर्वत की पूजा का महत्व बताया जाता है। यह कथा धार्मिक होने के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसार ब्रजवासी प्रतिवर्ष वर्षा के देवता इंद्र की पूजा करते थे। उनका विश्वास था कि इंद्र की कृपा से वर्षा होती है, जिससे खेती और पशुपालन सफल होता है। एक बार बाल रूप में भगवान श्रीकृष्ण ने नंद बाबा और ब्रजवासियों से प्रश्न किया कि वे इंद्र की पूजा क्यों करते हैं।
आचार्य ने आगे बताया कि श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को समझाया कि वर्षा और समृद्धि का वास्तविक आधार प्रकृति है, विशेष रूप से गोवर्धन पर्वत, जो गायों के लिए चारा, जल और आश्रय प्रदान करता है। उन्होंने प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का संदेश दिया।
श्रीकृष्ण के कहने पर ब्रजवासियों ने इंद्र पूजा छोड़कर गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू की। उन्होंने पर्वत की परिक्रमा की और अन्नकूट का भोग लगाकर उत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed