सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The mother had gone to the fields, the child committed suicide by hanging himself in the room.

Siddharthnagar News: खेत गई थी मां, कमरे में फंदा लगाकर बालक ने दे दी जान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The mother had gone to the fields, the child committed suicide by hanging himself in the room.
खेसरहा क्षेत्र के बरैनिया गांव रोते बिलखते मृतक दिवेश की मॉ। संवाद
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के बरैनिया गांव में बुधवार सुबह देवेश (12) की कमरे में टिनशेड की पाइप से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला। घटना के वक्त मां खेत में सरसों की कटाई करने के लिए गई थी। लौटने पर जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लिखापढ़ी करके शव को सुपुर्द कर दिया। चर्चा है कि मोबाइल न मिलने से वह नाराज था। हालांकि परिजन खुदकुशी के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बरैनियां गांव निवासी देवेश सुबह उठा और घूमकर आने के बाद घर पर था। बताया जा रहा है कि मां खेत में सरसों की फसल की कटाई करने के लिए गई थीं। उसके पिता गुवाहटी में रहते हैं। मां के खेत जाने के बाद बहन बना रही थी। कुछ देर बाद वह भी कहीं चली गई। मां जब घर लौटी तो कमरे में लटकता शव देखकर चीख पड़ीं। इसके बाद बहन के साथ पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल बालक को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद परिजन क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल पर लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी खेसरहा पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही एसओ अनूप कुमार मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लिखापढ़ी करके शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के दो बहन और एक बड़ा भाई है। एक बहन की शादी हो गई है। मृतक का दूसरा भाई अपने पिता राम प्रसाद के साथ गुवाहाटी में कमाता है। घटना के समय बड़ा भाई और पिता गुवाहाटी है। उनको घटना की जानकारी दे दी गई है।
इस संबंध में एसओ अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिए। पंचायतनामा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। खुदकुशी के कारणों की जानकारी परिजनों को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed