सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The mother said the decision brought relief to her heart.

Siddharthnagar News: मां बोली... फैसले से कलेजे को पहुंची ठंडक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The mother said the decision brought relief to her heart.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बांसी। बेटे की हत्या के दोषियों को सजा मिलने के बाद पथरा थाना क्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह गांव निवासी मृत मो. उमर (14) की मां जैबुन्निसा फफक पड़ीं। न्यायालय का फैसला आने के बाद बोलीं कि न्याय मिलने के बाद आज कलेजे को ठंडक पहुंची है। बेटे की हत्या के बाद से मैं अभी तक तड़प रही थी। अपने बेटे को याद कर उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे।
Trending Videos

बता दें कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बांसी सत्यप्रकाश आर्य ने शनिवार को 14 वर्षीय किशोर मो. उमर की निर्मम हत्या के मामले में सगे चाचा और उसके दोस्त को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। बांसी न्यायालय में दिया गया मृत्युदंड ऐसा पहला फैसला है, जिसकी जिले में पूरे दिन चर्चा रही। हर व्यक्ति फैसले की सराहना करता देखा गया। पथरा थाना क्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह गांव निवासी जेबुन्निसा पत्नी अब्दुल अजीज के 14 वर्षीय नाबालिग पुत्र का 29 अप्रैल 2023 को अपहरण कर बाद में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जेबुन्निसा की तहरीर पर पथरा थाना की पुलिस ने विवेचना की, जिसमें यह मामला सामने आया कि नजीर उर्फ नजीरू ने साजिश रचकर हत्या की। हत्या के बाद दोनों अभियुक्त लाश को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। मां का कहना था कि मेरे मासूम बच्चे ने इनका क्या बिगाड़ा था, जिसे इन लोगों ने इतनी निर्दयता से हत्या कर दी। उसने कहा कि इस फैसले से वह संतुष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed