सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two buses started from Bansi for Gorakhpur, providing convenience to the passengers.

Siddharthnagar News: गोरखपुर के लिए बांसी से शुरू हुईं दो बसें, यात्रियों को सहूलियत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two buses started from Bansi for Gorakhpur, providing convenience to the passengers.
विज्ञापन
सकारपार। बांसी तहसील मुख्यालय से गोरखपुर मार्ग वाया सकारपार, पेड़ारी, धानी बाजार पर लोगों का आठ साल का इंतजार खत्म हो गया। लगभग आठ साल बाद यहां से बस सेवा शुरू कर दी गई। परिवहन का कोई दूसरा विकल्प न होने से परेशान यात्रियों को अब सफर में सहूलियत मिलेगी।
Trending Videos

इससे पहले लोगों के लिए निजी बस और ऑटो का सहारा लेना मजबूरी हो गया था। इससे यात्रियों को न केवल अधिक किराया देना पड़ रहा था बल्कि गोरखपुर तक की सफर में कई बार साधनों को बदल कर सफर पूरा करना पड़ रहा था। अब इस मार्ग पर दो बसों का संचालन शुरू होने से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी-गोरखपुर वाया सकारपार, पेड़ारी, धानी बाजार के लिए दो रोडवेज बस का संचालन शुरू कर दिया है। यात्रियों को बांसी से गोरखपुर तक का सफर बिना निजी साधनों के पूरा होगा। बांसी से धानी बाजार की दूरी 30 किलोमीटर है। रोडवेज बस बांसी से निकलकर धानी होते हुए गोरखपुर तक जाती है।
यात्रियों को पहले बांसी से गोरखपुर जाने के लिए निजी बसों से बरगदवां उतरना पड़ता था, जिसके लिए उन्हें 100 रुपया किराया देना पड़ता था। इसके बाद बरगदवां से रोडवेज बस अड्डा या रेलवे स्टेशन जाने के लिए 50 से 80 रुपये किराया वसूल किया जाता था। इसके लिए ऑटो या ई-रिक्शा ही साधन था।
अब रोडवेज बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बांसी से सीधा गोरखपुर जाने के लिए मात्र 136 रुपया किराया ही देना होगा।
बांसी-गोरखपुर वाया सकारपार, पेड़ारी, धानी बाजार रोडवेज बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के मनोज, राम, सभापति चौबे, गिरजापति, जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, जग्गू प्रसाद, राम नारायन मिश्र, पप्पू, जावेद आदि खुशी जाहिर की है।
इस संबंध में एसआएम सिद्धार्थनगर डिपो वीके गंगवार ने बताया कि बसों का संचालन शुरू किया गया है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed