{"_id":"69bae92948cfb61ba806ff78","slug":"village-chaupal-organized-in-two-villages-assurance-of-resolving-consolidation-problems-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155228-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो गांवों में ग्राम चौपाल आयोजित, चकबंदी समस्याओं के समाधान का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो गांवों में ग्राम चौपाल आयोजित, चकबंदी समस्याओं के समाधान का आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर तहसील बांसी और डुमरियागंज के दो गांवों में बुधवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशन एवं जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबंदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
तहसील बांसी के ग्राम पिढिया में ग्राम चौपाल का आयोजन बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी/उप जिलाधिकारी शशांक शेखर राय की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान चकबंदी अधिकारी नीरज सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी रियाजत अली, पेशी कानूनगो प्रदीप कुमार, चकबंदी लेखपाल व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान चंद्रेश यादव सहित चकबंदी समिति के सदस्य और ग्रामीणों ने भी भाग लिया।
इसी क्रम में तहसील डुमरियागंज के ग्राम राउतडीला एहतमाली में चकबंदी अधिकारी रियाज अहमद की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित की गई, जिसमें ग्राम प्रधान शशि प्रभा पांडेय व ग्रामीण उपस्थित रहे।
दोनों गांवों में चकबंदी प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों ने मौके पर सुना और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने वरासत और बैनामा संबंधी कार्यवाही पूरी कराने की मांग रखी, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
Trending Videos