सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   367 farmers complained of crop damage

Sitapur News: 367 किसानों ने की फसलों के नुकसान की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 06 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
367 farmers complained of crop damage
विज्ञापन
सीतापुर। तेज हवा और बारिश से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए कार्रवाई की जा रही है। बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर 367 किसानों ने फसल की क्षति होने की शिकायत की है। जिससे उन्हें फसल बीमा का लाभ मिल सके। समिति की ओर से 292 शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट दी है। जिले में 57018 किसानों ने फसल बीमा कराया है।
Trending Videos




जिले में 19 ब्लॉक क्षेत्रों में 1588 ग्राम पंचायतें हैं। यहां के 57018 किसानों ने रबी सीजन में पीएम फसल बीमा कराया है। शनिवार देर शाम को हुई बेमौसम बारिश से खेतों में कटी पड़ी गेहूं व सरसों की फसल भीग गई। तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसल धराशायी भी हुई है। इस आपदा से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है। उन्हें बीमा कंपनी की ओर से लाभ दिया जाना है। इसके लिए किसानों को 14447 पर शिकायत करना है। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि बीमित किसानों को फसल क्षति का लाभ देने के लिए समिति बनी है। 367 किसानों ने शिकायत किया था। इनमें से 292 शिकायतों की जांच समिति की ओर से की गई है। 248 शिकायतों की जांच रिपोर्ट बीमा कंपनी को दावा देने के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed