{"_id":"69a484f1fac2b0be6903bd7e","slug":"3800-patients-of-cold-fever-and-cough-got-treatment-sitapur-news-c-102-1-slko1053-151186-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जुकाम, बुखार व खांसी के 3800 मरीजों ने करवाया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जुकाम, बुखार व खांसी के 3800 मरीजों ने करवाया इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्षण के आधार पर दी दवा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीराबाद में दोपहर दो बजे तक 17 मरीज आए। इनमें अधिकतर मरीज सांस, खांसी, जुकाम बुखार, लिवर, पेट दर्द व त्वचा रोग से संबंधित थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान शुक्ला ने बताया कि सभी मरीजों की प्राथमिक जांच करके लक्षण के आधार पर दवा दी गई है। इस मौके एलटी रावेंद्र कुमार यादव, स्टाफ नर्स दीप्ति शर्मा व सहायक सरला देवी आदि मौजूद रही।
स्थायी चिकित्सक की नियुक्ति नहीं
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सेवता में चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने करीब 91 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं वितरित की। डॉ. विजय कुमार ने बताया कि अधिकतर मरीज वायरल फीवर, खांसी और जुकाम से पीड़ित होकर आए थे। स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी रूप से चिकित्सक तैनात नहीं है। अस्थायी व्यवस्था के तहत उन्हें यहां नियुक्त किया गया है। डॉ. विजय कुमार सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को मरीजों का उपचार करेंगे। बाकी अन्य दिनों में फार्मासिस्ट जितेंद्र मिश्रा लक्षण के आधार पर दवा देंगे।
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को जिले के 72 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा। 3700 मरीजों ने इलाज करवाया। इनमें अधिकतर मरीज जुकाम, खांसी, बुखार, त्वचा रोग व अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। मेले में सुबह 10 बजे से मरीज पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर दो बजे तक भीड़ बनी रही। इस दौरान पीएचसी पर मौजूद सुविधाओं के जरिये प्राथमिक जांच की गई।
इसके अलावा लिवर, डेंगू व मलेरिया की जांच करवाने के लिए सीएचसी जाने की सलाह दी गई। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मेले में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। एहतियात तौर पर बुखार, खांसी व जुकाम की दवाओं का स्टॉक बढ़ा दिया गया है। मेले में आने वाले मरीजों का इलाज किया गया। एक सप्ताह की दवाएं दी गई है।
Trending Videos