फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Action taken against five individuals for obstructing official work.

Sitapur News: सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पांच पर कार्रवाई

Fri, 17 Jul 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 17 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Action taken against five individuals for obstructing official work.
संदना। क्षेत्र के हिंडौरा गांव में भूमि पैमाइश के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

लखनऊ के बक्शी तालाब निवासी मतीन ने संदना थाने में दी गई तहरीर में बताया कि हिंडौरा गांव में उनकी भूमि है, जिस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटवाने व भूमि की पैमाइश कराने के लिए उन्होंने तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम पैमाइश के लिए मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

आरोप है कि पैमाइश के दौरान विपक्षियों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए राजस्व टीम को अपना कार्य करने से रोकने का प्रयास किया। मतीन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पंकज, सतीश, गजराज, अखिलेश तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि राजस्व टीम पैमाइश के लिए मौके पर गई थी। इस दौरान विपक्षी लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश का कार्य संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed