{"_id":"6a592d9af4c9b6da60090b7d","slug":"two-malaria-patients-and-10-typhoid-patients-were-found-sitapur-news-c-102-1-slko1053-160149-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मलेरिया के दो व टाइफाइड के 10 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मलेरिया के दो व टाइफाइड के 10 मरीज मिले
Fri, 17 Jul 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बारिश में लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल की जांच में मलेरिया के दो और मरीज मिले हैं। लगातार बुखार के चलते 10 मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई है। इन मरीजों का अस्पताल से इलाज शुरू हो गया है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 2435 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे अधिक वायरल फीवर के मरीज रहे। फिजिशियन कक्ष में मरीजों की लाइनें लगी रहीं। बुखार के चलते मरीजों को पैथोलॉजी से जांच करवाने की सलाह दी गई।
सुबह 11 बजे तक करीब 350 मरीजों के सैंपल लिए गए। मरीजों को लगातार बुखार आने पर डेंगू व मलेरिया की जांच करवाई गई। इनमें दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई। 10 मरीज टाइफाइड के मिले। चिकित्सकों ने इन्हें घर पर ही आराम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
डेंगू को लेकर अलर्ट
जिला अस्पताल में डेंगू को लेकर 10 बेड रिजर्व किए गए हैं। हालांकि अस्पताल की जांच में अभी कोई भी मरीज डेंगू का सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। सीएमएस ने बताया कि डेंगू को लेकर अस्पताल में दवाओं का स्टॉक पर्याप्त है। मामले सामने आने पर चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी जाएगी।
-- -- -- -- --
स्वस्थ हो रहे मरीज
जिला अस्पताल की जांच में मलेरिया के मामले सामने आ रहे हैं। बेहतर इलाज से मरीज ठीक हो रहे हैं। इस समय मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
-डॉ. इंद्र सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल