फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Married woman beaten and given 'triple talaq'

Sitapur News: विवाहिता को पीटकर दिया तीन तलाक

Fri, 17 Jul 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 17 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and given 'triple talaq'
लहरपुर। मोहल्ला ठठेरी टोला निवासी गुलशन बानो ने अपने पति पर पीटकर तीन तलाक देने की शिकायत दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता गुलशन बानो के अनुसार उनका निकाह 5 नवंबर 2022 को हरगांव के जंगल कोरैय्या गांव निवासी इब्राहिम के साथ हुआ था। निकाह के बाद उन्होंने एक पुत्री को जन्म दिया। उसके बाद से ही पति अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

1 अप्रैल को पति अपने साथियों के साथ मायके आए और जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस हमले में वह बच गईं। इसके बाद पति उन्हें तीन तलाक देकर भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि हाल ही में उन्हें पति के दूसरे निकाह की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र दिया, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में इब्राहिम के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी इब्राहिम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed