{"_id":"6a592cb263f4086ffe092482","slug":"power-supply-to-500-villages-disrupted-sitapur-news-c-102-1-slko1053-160157-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बारिश में जंपर उड़ने से 500 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बारिश में जंपर उड़ने से 500 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
Fri, 17 Jul 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बारिश में जिले की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार को बेपटरी हो गई। 500 से अधिक गांवों में फॉल्ट के चलते आपूर्ति ठप हो गई। शहर का पुराना सीतापुर, नवीन चौक, नई बस्ती व आनंद नगर में तार टूटने व जंपर उड़ने से तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही।
पुराना सीतापुर का कजियारा, मिरदही टोला, मुंशीगंज, पूर्णागिरि नगर में तार टूटने की वजह से दिक्कत आई। यहां बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। कई बार शिकायत के बाद फॉल्ट सही किया जा सका।
नई बस्ती इलाके में जंपर उड़ गया। बिजली विभाग की टीमें काफी देर तक मशक्कत करती रहीं। लाल कपड़ा कोठी के निकट फॉल्ट सही करके आपूर्ति बहाल की गई। इसी तरह रामपुर मथुरा के बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े करीब 300 गांवों में बृहस्पतिवार को बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बंद हो गई। विभाग की टीमें फॉल्ट तलाशने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
इसी तरह बभनेवा उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों में दिक्कत आ गई। कई जगहों पर तार टूटने, ट्रांसफार्मर में खराबी व जंपर की वजह से आपूर्ति बाधित हो गई। बृहस्पतिवार देर शाम तक गांवों की बिजली बहाल नहीं हो पाई। इसी तरह मिश्रिख, लहरपुर, नैमिषारण्य, रामकोट, तंबौर, अटरिया, सिधौली, बिसवां इलाके में भी दिक्कत आई।
ब्रेकडाउन और कटौती से ग्रामीण बेहाल : संदना। इलाके में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। संदना उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आने से सभी फीडरों की आपूर्ति बृहस्पतिवार को पूरे दिन बाधित रही। रामगढ़ फीडर से जुड़े गांवों में दो दिनों में करीब पांच बार तार टूटने से ब्रेकडाउन हुआ।
आपूर्ति बहाल करने में करीब दो घंटे का समय लगा। संदना फीडर पर भी बुधवार रात रोस्टिंग के चलते दो घंटे ही बिजली मिल सकी। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे फीडर फिर ब्रेकडाउन हो गया, जिससे लगभग चार घंटे तक आपूर्ति ठप रही।
कोरोना फीडर पर भी दो दिनों में कई बार तार टूटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लगातार हो रहे फॉल्ट के कारण इस फीडर से जुड़े गांवों में भी लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल सकी। अवर अभियंता धर्मेंद्र ने बताया कि बरसात के मौसम में जगह-जगह फॉल्ट आने के कारण ब्रेकडाउन की समस्या बढ़ जाती है।