{"_id":"699759b416d30137b80441d4","slug":"banjara-township-housing-approved-for-133-nomadic-families-sitapur-news-c-102-1-stp1003-150491-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजारा टाउनशिप : 133 घुमंतू परिवारों के लिए आवास स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजारा टाउनशिप : 133 घुमंतू परिवारों के लिए आवास स्वीकृत
विज्ञापन
आवंटन के बाद तिरपाल डालकर रह रहे विस्थापित परिवार।
- फोटो : आवंटन के बाद तिरपाल डालकर रह रहे विस्थापित परिवार।
विज्ञापन
लहरपुर। भवानीपुर में प्रदेश की पहली बंजारा टाउनशिप आकार ले रही है। बृहस्पतिवार को शासन ने 133 घुमंतू परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास स्वीकृत कर दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने इसका प्रस्ताव शासन भेजा था। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने से जल्द ही आवासों का निर्माण कार्य शुरू होगा।
इलाके के मोहल्ला ठठेरी टोला में घुमंतू समाज के 133 परिवार अग्निशमन केंद्र की जमीन पर कब्जा कर रह रहे थे। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने इन्हें विस्थापित करने का मेगा प्लान तैयार किया। इसके तहत भवानीपुर में गाटा संख्या 282 पर इन्हें विस्थापित किया गया। साथ ही प्रदेश की पहली बंजारा टाउनशिप का मॉडल तैयार किया गया। इसके बाद सभी 133 परिवारों के दस्तावेज दुरुस्त करवाकर उन्हें प्लाट आवंटित किए गए। जल्द सभी परिवारों को एक-एक आवास तैयार कर दिया जाएगा। आवासों के निर्माण के साथ परिसर में बाउंड्रीवॉल, प्राथमिक विद्यालय, चिल्ड्रन पार्क, शौचालय, सरोवर व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
29 जनवरी को भेजा गया था पत्र
सभी 133 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ देने के लिए जिलाधिकारी ने 29 जनवरी को शासन को पत्र भेजा था। इस पत्र पर ग्राम्य विकास विभाग के उप सचिव अमरचंद ने आयुक्त ग्राम विकास को विशेष परिस्थितियों में घुमंतू समाज के 133 परिवारों को एक-एक आवास दिए जाने की स्वीकृत प्रदान की है। आवास स्वीकृत होने की सूचना पर घुमंतू परिवार के हकीम, खुशीराम, लक्ष्मी, निर्मला, आरती, लीलावती, रिंकी, रीना, पुतन्नी, ज्ञानावती, नथनी, ईनू आदि ने खुशी जताई है।
बंजारा टाउनशिप भवानीपुर में विस्थापित 133 परिवारों को जिलाधिकारी की पहल पर मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। इन लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। - शैलेंद्र सिंह, बीडीओ लहरपुर
सभी विस्थापितों को जल्द मिलेगा अपना घर
घुमंतू परिवारों को विस्थापित कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इस दिशा में बंजारा टाउनशिप का मॉडल तैयार किया गया है। इसमें 133 परिवारों को विस्थापित कर बसाया गया है। इन परिवारों के 61 बच्चों का परिषदीय स्कूल में दाखिला भी करवाया गया है। जल्द इन परिवारों को अपना घर मिल जाएगा।
- डॉ. राजा गणपति आर, जिलाधिकारी सीतापुर
Trending Videos