{"_id":"6997e1039b1d689f420bb589","slug":"accused-slit-his-own-throat-with-blade-in-police-custody-in-sitapur-his-condition-is-critical-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जेल भेजने की तैयारी में थी पुलिस, आरोपी ने कस्टडी में ब्लेड से खुद का गला रेता; हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जेल भेजने की तैयारी में थी पुलिस, आरोपी ने कस्टडी में ब्लेड से खुद का गला रेता; हालत नाजुक
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Feb 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार
सीतापुर में पुलिस एक आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में थी। इससे पहले उसने कस्टडी में ब्लेड से खुद का गला रेत लिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
अस्पताल में भर्ती आरोपी आशीष।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के सीतापुर में बृहस्पतिवार देर रात एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जिस आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया, उसका नाम आशीष बताया जा रहा है। वह रामपुर कलां थाना क्षेत्र के बाबूवापुर का रहने वाला है।
Trending Videos
बताया गया कि आशीष जनवरी महीने में एक 17 वर्षीय किशोरी को लेकर कहीं चला गया था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने इसे पकड़ लिया। उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उसने अपने पास रखी ब्लेड से अपने ही गले को रेत लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के पास कैसे रह गई ब्लेड... जांच शुरू
घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी के पास ब्लेड कैसे रह गई, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी ने जिस समय गर्दन रेती, उस समय उसे जेल में दाखिल कराने की कवायद चल रही थी।