सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   March taken out in support of new UGC rules

Sitapur News: यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में निकाला मार्च

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
March taken out in support of new UGC rules
यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में निकला पैदल मार्च। - फोटो : यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में निकला पैदल मार्च।
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। एससी, एसटी तथा ओबीसी वर्ग से जुड़े लोगों ने बृहस्पतिवार को यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में पैदल मार्च निकाला। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया। छपरतल्ला तालाब के पास एससी, एसटी तथा ओबीसी वर्ग से जुड़े सैकड़ों लोग एकत्र हुए। यहां से मार्च शुरू किया। बस स्टाॅप से शुरू होकर यह मार्च कोतवाली मार्ग, रामकुंड चैराहा, बजाजा बाजार, चिकमंडी होते हुए तहसील पहुंचा। मार्च में शामिल लोगों ने नए नियमों को लागू करने की मांग की।
Trending Videos

तहसील पहुंचकर एसडीएम बीके सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि गया शिक्षण संस्थानों में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के साथ भेदभाव छिपा नहीं है। भारत सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों में उक्त वर्ग के हित में कदम उठाया गया, जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि एससी, एसटी और ओबीसी समाज के शिक्षण संस्थानों में सुधार के लिए लागू की गई नई व्यवस्था तत्काल प्रभावी बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed