सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   cash and goods targeted four shops across

Sitapur News: चार दुकानों को निशाना बना नकदी व सामान किया पार

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 17 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
cash and goods targeted four shops across
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव के मुख्य चौराहा स्थित चार दुकानों को रविवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने एक जनसुविधा केंद्र, एक किराना दुकान और दो शराब के ठेकों में चोरी कर हजारों कीमत का सामान व नकदी पार कर दी। चोर सामान के साथ ही दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। की। सोमवार सुबह पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos



थानगांव निवासी महराजदीन यादव का शराब ठेका, कपिल का देशी शराब ठेका, पंकज का जनसुविधा केंद्र और सतेंद्र की किराना दुकान मुख्य चौराहे पर स्थित है। रविवार देर रात चोरों ने पहले दोनों शराब की दुकानों में चोरी की। चोर दुकानों के ताले और शटर तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद दुकान में रखी शराब की महंगी बोतलें और नकदी पार कर दी। इसके बाद जनसुविधा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग काटने के बाद वहां रखा सामान समेटने के बाद किराने की दुकान में घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराना की दुकान से भी चोरों ने नकदी और सामान पार किया। जाते समय चोर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर मशीन भी अपने साथ ले गए। जिससे चोरी से जुड़ी कोई भी तस्वीर या फुटेज पुलिस के हाथ न लग सके। सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकानों के टूटे ताले देखकर संचालकों के साथ पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए फोरेंसिक टीम की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed