सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   RO plant closed in district hospital, water procurement stopped

Sitapur News: जिला अस्पताल में आरओ प्लांट बंद, खरीदना पड़ा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 17 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
RO plant closed in district hospital, water procurement stopped
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीज व तीमारदार पेयजल के लिए भटकते रहे। अस्पताल में लगा एकमात्र आरओ प्लांट खराब हो जाने के कारण मरीजों को पीने के पानी की दिक्कत उठानी पड़ी। परिसर में मौजूद हैंडपंप से भी दूषित पानी आने के कारण मजबूरी तीमारदारों को बाजार से महंगे दाम पर बोतलबंद पानी खरीद कर मरीज के साथ खुद की प्यास बुझाना पड़ी।
Trending Videos

जिला अस्पताल में महिला दवा काउंटर के पास एक आरओ प्लांट लगा हुआ है। इसके माध्यम से ही पूरे अस्पताल के मरीजों को पेयजल मिलता है। यहां पर पानी की दो टोटियां लगाई गई है। यह प्लांट दो दिन से खराब पड़ा है। जब मरीज टोटी के पास गए तो पानी न मिलने से निराश हो गए। अस्पताल में पुलिस चौकी के पास एक हैंडपंप भी लगा हुआ है, लेकिन इसमें दूषित पानी आता है। टंकी से सीधे सप्लाई करके कई जगहों पर पानी की आपूर्ति तो शुरू कराई गई लेकिन पेयजल के लिए शुद्व पानी का संकट खड़ा हो गया। इससे ओपीडी से लेकर वार्डों में भर्ती मरीजों को काफी परेशानी उठाना पड़ी। प्यास बुझाने के लिए मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदकर मंगवाना पड़ा। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने आरओ प्लांट खराब होने की जानकारी से ही इन्कार किया। बताया कि अगर आरओ प्लांट खराब है तो इसे जल्द ही सही करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में सोमवार को जांच के नाम पर मनमानी दिखाई दी। मरीज सुबह से ही परचा जमा करके लाइन में लग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि केंद्र पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी अपने परिचित व सेटिंग वाले मरीजों को बिना नंबर के ही जांच करवा रहे थे। इसे लेकर कतार में लग कर अपनी जांच का इंतजार कर रहे मरीजों व स्वास्थ्यकर्मी के बीच कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई। दोपहर दो बजे तक यहां स्थिति कायम बनी रही।
हज यात्रा पर जिले से 165 लोग जा रहे हैं। इन सभी को सोमवार को जिला अस्पताल में टीका लगवाया गया। इससे टीकाकरण कक्ष में काफी भीड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed