{"_id":"69b9a758dd746652530750e8","slug":"evaluation-of-copies-at-four-centers-from-today-sitapur-news-c-102-1-slko1053-152095-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चार केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चार केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन आज से
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से प्रारंभ होगा। मूल्यांकन में करीब 2500 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। दो केंद्र पर हाईस्कूल व दो केंद्र पर इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच होंगी। एक दिन पहले पर्यवेक्षकों ने केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सीतापुर व म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाएं जांचीं जाएंगी।
राजकीय इंटर कॉलेज व राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच होंगी। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन कॉलेजों के करीब 2500 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मूल्यांकन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगा। प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक नियुक्ति किए गए हैं। इनकी देखरेख में ही मूल्यांकन किया जाएगा।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन होगा। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। मूल्यांकन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। पर्यवेक्षकों ने मंगलवार को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुविधाएं परखीं।
Trending Videos