सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   FIR against ten for making fake deed of marriage, two arrested

Sitapur News: फर्जी बैनामा कराने पर दस के खिलाफ एफआईआर, दो गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 19 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
FIR against ten for making fake deed of marriage, two arrested
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने आई महिला समेत दस लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इसमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। लखनऊ के थाना वजीरगंज निवासी जगन्नाथ प्रसाद के अनुसार सरसा केशवपुर गांव में उनकी पत्नी सावित्री के नाम अलग-अलग गाटा संख्या में लगभग पांच एकड़ भूमि दर्ज है।
Trending Videos

आरोप लगाया कि इमलिया सुल्तानपुर के बेलगवां निवासी जगदेई व उसके मलिकापुर निवासी कौशलेंद्र ने अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी ढंग से जमीन का बैनामा करने का प्रयास किया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनकी पत्नी सावित्री गुप्ता का फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज तैयार करा लिए। इसके बाद मंगलवार को जगदेई ने सीतापुर के गोविंद प्रसाद, सुरेंद्र कुमार व थानेसुर के नाम जमीन का बैनामा करने का प्रयास किया। उनके परिचित पुत्तन लाल व गुरुवचन सिंह ने इसकी जानकारी उन्हें दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और सब रजिस्ट्रार को फर्जी बैनामा कराए जाने के बारे में बताया। यह देख क्रेता-विक्रेता और फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोग मौके से भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने रजिस्ट्री कार्यालय से जगदेई व कौशलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित जगन्नाथ प्रसाद ने इस मामले में शामिल दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर जंग बहादुर पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed