सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People gathered with pipe to fill petrol

Sitapur News: पिपिया लेकर पेट्रोल भरवाने उमड़े लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
People gathered with pipe to fill petrol
पिपिया लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोग।
विज्ञापन
सीतापुर। एलपीजी गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल के किल्लत की अफवाह ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार को पेट्रोल डीजल लेने के लिए वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रही। इस दौरान कई पंपों पर पेट्रोल व डीजल भरवाने पहुंचे वाहन चालकों को पंप कर्मियों द्वारा सिर्फ 50 रुपये का पेट्रोल ही देने पर नोकझोंक भी हुई। इसे संभालने के लिए कई पंपों पर पुलिस भी बुलाना पड़ी।
Trending Videos


इस दौरान कई लोग ड्रम व खाली बोतल लेकर डीजल व पेट्रोल लेने पहुंच गए। वहीं, हरगांव के पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहनों में 100 रुपये व चार पहिया में 500 रुपये का ईंधन ही दिया गया। हालांकि, तेल कंपनियों के साथ जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारी जिले में पेट्रोल व डीजल की पर्याप्त उपलब्धता का दावा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में स्टेशन सड़क स्थित जेपी केयर्स पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की दोपहर एकाएक पेट्रोल भरवाने वाले वाहन चालकों की भीड़ बढ़ने लगी। यहां बाइक सवारों को 50 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल देने से कर्मचारियों ने मना कर दिया। इससे कई ग्राहकों व पंप कर्मियों के बीच नोकझोंक भी भी होती रही। पेट्रोल लेने पहुंचे अमित ने पंप कर्मियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। वहीं, पंप कर्मियों का कहना था कि उन्हें ऊपर से निर्देश मिले हैं। वह सिर्फ इसका पालन कर रहे हैं। पंप कर्मियों का कहना था कि अफवाह के चलते सप्लाई से ज्यादा पेट्रोल व डीजल की खरीद के कारण ही लोगों यह परेशानी उठाना पड़ रही है।

शहर के प्रकाश पेट्रोल पंप पर भी लोगों की भीड़ नजर आई। हालांकि, यहां पेट्रोल देने के लिए कोई मानक निर्धारित नहीं किए गए थे पर वाहनों की कतारें लगने से अव्यवस्था बन गई। उधर, देर रात डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के साथ देर रात पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed