सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five people came at night, asked the father... the body was found in the morning

Sitapur News: रात में पांच लोग आए, पिता को पूछा... सुबह मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 18 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Five people came at night, asked the father... the body was found in the morning
विज्ञापन
उरदौली। महोली के देवकली गांव में मंगलवार को गन्ने के खेत में महिला और उसके प्रेमी का शव मिलने के मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। इस बीच मृतक के पुत्र ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। मृतक के पुत्र ने बताया कि घटना से पूर्व रात दो बजे पांच लोग उसके घर में आए थे। उसे उठाकर पिता भारत के बारे में जानकारी ली थी। इसमें एक युवक को वह पहचानता है।
Trending Videos

इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मृतक के विरुद्ध हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मुंह दबाकर हत्या और मृतक की हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। बालक ने पुलिस को कोई बयान नहीं दिया है। हम हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। महोली कोतवाली क्षेत्र की पाताबोझ पुलिस चौकी के तहत देवकली गांव में मंगलवार सुबह एक महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। वहीं उसके प्रेमी का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार महिला की मौत मुंह दबाने व दम घुटने से हुई है। वहीं, युवक की मौत हैंगिंग के कारण हुई है। युवक का अंतिम संस्कार उसके बड़े भाई ने किया। वहीं, मृतका को उसके पति ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मृतका के परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वहीं, पुलिसबल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed