{"_id":"69c013ab2afe19b67e000bb3","slug":"heads-bowed-in-prostration-prayed-for-peace-sitapur-news-c-102-1-stp1002-152383-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सजदे में झुके सिर, मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सजदे में झुके सिर, मांगी अमन-चैन की दुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
बुलडोजर पर चढ़कर नमाजियों पर फूल बरसाते लोग।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार शांति और सौहार्द्र के साथ मनाया गया। शहर के ईदगाह व जामा मस्जिद समेत सभी इबादतगाहों में अकीदत व एहतराम के साथ ईद की नमाज अदा की गई। एक साथ लाखों सिर खुदा के सजदे में झुके तो अद्भुत नजारा दिखाई दिया। इस दौरान अकीदतमंदों ने देश में अमन और चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। दिन भर घर-घर जाकर ईद मिलने और सेवई का लुत्फ उठाने का सिलिसला चलता रहा। बड़े-बुजर्गों व घर आए मेहमानों में ईदी पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा। शिया समुदाय ने हाथ में काली पट्टी बांधकर ईद मनाई।
शहर के तरीनपुर स्थित ईदगाह पर मौलाना सफ्फान कासमी ने नमाज पढ़ाई। इसके बाद पेश इमाम मौलाना शौकत कासमी ने मुल्क में अमन-चैन की दुआ की। पुराने सीतापुर के मोहल्ला बंगला स्थित जामा मस्जिद में शिया धर्मगुरु मौलाना इश्तियाक हुसैन ने नमाज अदा कराई। डीएम डॉ. राजा गणपति आर व एसपी अंकुर अग्रवाल ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद राकेश राठौर, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, मुनीन्द्र अवस्थी, नमीन्द्र अवस्थी, सागर गुप्ता, ईओ वैभव त्रिपाठी ने ईद की बधाई दी।
लहरपुर क्षेत्र में शिया धर्मावलंबियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। मोहल्ला ठठेरी टोला स्थित ईदगाह में ईद की नमाज मुफ्ती अब्दुल रहमान ने अदा कराई। नमाज के बाद उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार अच्छे काम करने, बुराई से दूर रहने, दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करने एवं जरूरतमंदों की मदद करने का पैगाम देता है। एसडीएम आकांक्षा गौतम, सीओ आलोक कुमार, कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। ईदगाह पर पालिकाध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने ईद की मुबारकबाद दी। सपा विधायक अनिल वर्मा ने घर-घर जाकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
एमएलसी जासमीर अंसारी व पूर्व पालिकाध्यक्ष हसीन खान के आवास पर ईद मिलने वालों की भीड़ नजर आई। सिधौली क्षेत्र के बाड़ी स्थित हुसैनपुर ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सैफ रजा ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और जरूरतमंदों को ईदी दी गई। ईदगाहों में मेले का भी आयोजन किया गया। मछरेहटा के ईदगाह में हाफिज अब्दुल रहमान शाही इमाम ने सैकड़ों अकीदतमंदों को ईद की नमाज अदा कराई। ईदगाह कमेटी के सदर मोहम्मद सगीर लाला एवं नायब सदर मोहम्मद नईम के साथ एसडीएम मिश्रिख अभिनव कुमार यादव, सीओ विशाल गुप्ता, मछरेहटा थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता मौजूद रहे।
ईदगाह व 10 मस्जिदों में हुई नमाज
जहांगीराबाद। ईदगाह में शनिवार की सुबह इमाम हाफिज मौलाना तजकीर आलम कासमी ने ईद की नमाज पढ़ाई। मरकजी कमेटी के ऐलान पर सुबह 8:40 से लेकर नौ बजे के बीच अलग-अलग समय पर कस्बे की लगभग 10 मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। कस्बे के चौराहे पर मेला भी लगा। नायब तहसीलदार सुधीर कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत राजेश कुमार श्रीवास्तव व लेखपाल नीलेश कुमार यादव व अपराध निरीक्षक सुरेश कुमार यादव मुस्तैद रहे।
Trending Videos