{"_id":"69c02fb11bf7e5a5b8001d74","slug":"tractor-trolley-overturns-woman-dies-12-injured-sitapur-news-c-13-1-lko1040-1656921-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, महिला की मौत, 12 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, महिला की मौत, 12 जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। मीरनगर तिराहे के पास शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। रविवार को इलाज के दौरान एक जख्मी माया देवी की मौत हो गई।
तालगांव के गंगापुर धिमौरा गांव निवासी मनोज की पुत्री पारूल (3) का मुंडन था। शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार होकर गांव के ही करीब 50 लोग नैमिषारण्य में मुंडन कराने गए थे। लौटते समय मीरनगर तिराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी परसेंडी व खैराबाद भेजा।
अमित (32), बबीता (40), अनुज (11), राम प्रसाद (55), लवकुश (40), राम कुमारी (65), शिवांश (12), सरोजनी देवी (60), मायादेवी (40) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। माया देवी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। रविवार को माया देवी की मौत हो गई। (संवाद)
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
पिसावां (सीतापुर)। मिश्रिख मार्ग पर नेवदिया गांव के निकट बाइक की टक्कर से रविवार को एक महिला की मौत हो गई। नेवदिया गांव निवासी जगदेई (50) खेत की तरफ जा रही थीं। पीछे से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में महिला और बाइक सवार भिठौरा निवासी आयुष (15) भी जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान जगदेई की मौत हो गई। आयुष की हालत नाजुक बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि बाइक चालक किशोर था। उसे बाइक चलाने का अनुभव भी नहीं था। हेलमेट न लगाने की वजह से सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर मिलते ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। (संवाद)
Trending Videos