सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two friends riding a bike died due to collision with a dumper in Kamlapur

Sitapur News: कमलापुर में डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike died due to collision with a dumper in Kamlapur
इंद्रराज।
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। कमलापुर में बिसवां-सिधौली मार्ग स्थित कम्हरिया पुल चौराहे पर रविवार सुबह डंपर व बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों लखनऊ में ही रहकर एक ही जगह नौकरी करते थे।
Trending Videos


रामपुर कलां के चौडि़या कोठार निवासी दीपक (19) व सिधौली के तेलई गांव निवासी इंद्रराज (20) गहरे दोस्त थे। दोनों लखनऊ में राजा श्री प्रोडक्शन में काम करते थे। फैक्टरी में मजदूरों की कमी होने पर जिले के युवाओं को वहां पर ले जाकर रोजगार दिलवाते थे। इसी सिलसिले में ये दोनों शनिवार को पलिया गांव गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर कुछ युवाओं को फैक्टरी में काम करने के लिए तैयार किया। रविवार सुबह पलिया गांव से लखनऊ जाने के लिए दोनों बाइक से निकले थे। गांव से करीब एक किमी दूर कम्हरिया पुल चौराहे के पास सामने से आ रहे डंपर से उनकी बाइक टकरा गई। जमीन पर गिरने के बाद दीपक व इंद्रराज को डंपर ने रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल भेजते हुए परिजनों को जानकारी दी। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि मौके पर चालकों के पास से हेलमेट नहीं मिला है। वाहन की तलाश की जा रही है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

सीतापुर। बिसवां में अज्ञात वाहन की टक्कर से रविवार को साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। भगवानपुर माफी निवासी साहिल (18) साइकिल से अपने गांव से मुख्य सड़क की ओर जा रहा था। गांव के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप के समीप साइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में साहिल जख्मी हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वाहन का पता लगा रही है। (संवाद)

हादसे में चार लोग जख्मी

कुंवरगड्डी। अटरिया क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। भेडहिय्या मजरा टिकौली निवासी गुड्डू (40) शुक्रवार रात हिंद अस्पताल में कार्यरत अपनी पत्नी पूनम (38) को लेकर घर जा रहे थे। हाईवे पर अस्पताल के निकट एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती जख्मी हो गए। पूनम को लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया गया है। मनवां-अतरौली मार्ग पर गढ़ी गांव के निकट अवैध तरीके से बने ब्रेकर पर जजौर निवासी इमरान (39) की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार इमरान व उनकी पत्नी राजिया खातून (37) जख्मी हो गईं। हेलमेट नहीं पहनने की वजह से सिर पर चोटें आईं हैं। पीडब्ल्यूडी के जेई आशीष यादव ने बताया कि मनवां-अतरौली मार्ग पर बड़े ब्रेकर विभाग से नहीं बने हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed