{"_id":"69c02e17dcf926b10f0a06d1","slug":"gas-agency-sealed-on-complaint-of-black-marketing-sitapur-news-c-102-1-slko1037-152428-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कालाबाजारी की शिकायत पर गैस एजेंसी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कालाबाजारी की शिकायत पर गैस एजेंसी सील
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कालाबाजारी की शिकायत पर सिधौली के सरौरा स्थित आरके सिंह इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार रात एसडीएम व जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय की टीम ने छापा मारा। यहां पर आपूर्ति में भारी अनियमितता मिली। इस पर अधिकारियों ने एजेंसी को सील कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि एजेंसी के माध्यम से कनेक्शनधारकों को बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहे थे। इस एजेंसी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
इस पर एसडीएम सिधौली राखी वर्मा व जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने छापा मारा। इस दौरान संचालक सिलिंडर आपूर्ति का सही विवरण नहीं दिखा सके। यहां पर कालाबाजारी होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद टीम ने एजेंसी को सील कर दिया। डीएम ने बताया कि पूरे स्टॉक की जांच करवाई जा रही है। (संवाद)
Trending Videos