{"_id":"69d7f13ce06eb608ce048322","slug":"household-goods-of-four-brothers-burnt-sitapur-news-c-102-1-slko1055-153720-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चार भाइयों की गृहस्थी का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चार भाइयों की गृहस्थी का सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर) क्षेत्र के बिलासपुर गांव के मजरा बनियन पुरवा में बृहस्पतिवार को आग लगने से चार भाइयों के घर में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। लपटों की चपेट में आकर घर में रखी 1.60 लाख नकदी भी जल गई, जिसे भाइयों ने अपनी बहन के विवाह के लिए रखा था। पांच मई को उनकी बहन का विवाह होना है।
गांव निवासी भोला यादव के घर के छप्पर में दोपहर बाद आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाए तब तक तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों से उनके भाइयों रिंकू यादव, रामहेतु यादव व अमर सिंह यादव के घरों में भी आग लग गई। ग्रामीणों ने उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर आई दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। मगर तब तक नकदी समेत बर्तन, कपड़े, अनाज, बाइक, गोवंशों का चारा जल गया। लपटों की चपेट में आकर कुछ गोवंश झुलस गए। विधायक आशा मौर्या ने मौके पर पहुंचकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तहसीलदार अनिल कुमार राम ने पशु चिकित्सकों की टीम बुलाकर गोवंशों का इलाज कराया। तहसीलदार ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
सता रही विवाह की चिंता
ग्रामीणों की मानें तो चारों भाइयों में एक बहन शिवानी है। पिता का निधन हो चुका है। मां माया देवी के साथ ही चारों भाई विवाह का इंतजाम कर रहे थे। कड़ी मेहनत कर भाइयों ने रुपये जुटाए थे। 20 अप्रैल को उन्हें तिलक चढ़ाने जाना था। इसके बाद शादी है। आग में सब कुछ जल जाने से परिवार के समक्ष भोजन तक का संकट खड़ा हो गया है।
Trending Videos