सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Irregularities in Cylinder Distribution System; Consumers Being Cheated

Sitapur News: सिलिंडर वितरण व्यवस्था में खेल, ठगे जा रहे उपभोक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 06 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in Cylinder Distribution System; Consumers Being Cheated
फोटो-38सिलिंडर के साथ जबरन दी गई गैस पाइप दिखाते ग्राहक। संवाद - फोटो : शहर के रामलीला मैदान ​स्थित सराफा शोरूम में ग्राहकों की लगी भीड़।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में रसोई गैस संकट के बीच एजेंसियों पर कालाबाजारी का खेल चल रहा है। एक तो बुकिंग के सप्ताह भर बाद तक डीएसी नंबर जारी नहीं किया जाता है। उपभोक्ता कई-कई दिन तक एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। कई बार डीएसी नंबर आने पर उपभोक्ता को भनक तक नहीं लगती और उसका सिलिंडर कालाबाजारी में बेच दिया जाता है। उपभोक्ता के मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आने पर वह खुद को ठगा महसूस करता है। मामले की शिकायत पर भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है।
Trending Videos



बिसवां के मोहल्ला थाना निवासी कपिल वर्मा बालाजी गैस एजेंसी के उपभोक्ता हैं। कपिल के मुताबिक गत 12 मार्च को सिलिंडर की बुकिंग की थी। ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया फिर 13 मार्च को डीएसी नंबर मिल गया। आरोप है कि 15 मार्च को सिस्टम में डिलीवरी दर्शा दी गई जबकि उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। इसके बाद 16 मार्च को भुगतान वापस आ गया। एजेंसी पर केवाईसी अपडेट न होना बताया गया। कपिल ने बताया कि केवाईसी कराकर बुकिंग करने पर 15 मार्च को डिलीवरी होने का हवाला देकर अगली तारीख शुक्रवार बताई जा रही है। कपिल बताते हैं कि 10 मार्च से घर में सिलिंडर नहीं है। भोजन बनाने की समस्या के अलावा दिनचर्या प्रभावित हो गई है। मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से शिकायत करने पर भी कोई राहत नहीं मिल सकी है। वहीं, महमूदाबाद की ऊषा भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ता रेखा देवी, श्याम बिहारी व अली अहमद ने बताया कि पहले केवाईसी के लिए मारामारी करनी पड़ती है। इसके बाद बुकिंग कराने पर कई दिनों तक डीएसी नंबर का इंतजार करना पड़ता है। डीएसी नंबर आने के बाद भी एजेंसी पर घंटों तक लाइन में खड़े रहना पड़ता है। इस दौरान भीड़ के कारण कई लोग खाली हाथ ही रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




केवाईसी के नाम पर खेल, थमा रहे 190 का पाइप
तमनापुर की रहने वाली विनीता देवी और पैंतेपुर की सुमित्रा देवी ने बताया कि केवाईसी कराने के नाम पर खेल चल रहा है। जब गैस लेने आओ तो जबरन 190 रुपये का गैस का पाइप थमा देते हैं। पाइप न लेने पर सिलिंडर नहीं देते हैं। होम डिलीवरी भी नहीं की जा रही है।
इंडक्शन की बढ़ी मांग तो कीमतें 25 फीसदी तक उछलीं
गैस संकट से इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ी है। इससे बाजार में इंडक्शन की कमी भी देखी जा रही है। व्यापारी श्याम किशोर गुप्ता व ललित कुमार वर्मा ने बताया कि मांग ज्यादा है, इंडक्शन चूल्हे की कीमतों पर 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed