{"_id":"69bae9dd2c30ae52910404bf","slug":"naimisharanya-will-be-known-as-the-great-pilgrimage-site-sitapur-news-c-102-1-slko1052-152163-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: वृहद तीर्थ के नाम से जाना जाएगा नैमिषारण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: वृहद तीर्थ के नाम से जाना जाएगा नैमिषारण्य
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29भूमिजा बहुउद्देशीय हाल खैराबाद में लाभार्थी महिला को प्रमाण पत्र देते प्रभारी मंत्री म
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद के भूमिजा बहुउद्देश्यीय हॉल में बुधवार को नवनिर्माण के नौ साल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि नैमिषारण्य का जो विकास हो रहा है, उससे नैमिषारण्य एक वृहद तीर्थ के नाम से जाना जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि नौ वर्षों में प्रदेश ने काफी तरक्की की है। सरकार ने भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत है। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए तत्पर है। उन्होंने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से होने वाले लाभों पर चर्चा की। कहा कि जिले में काफी परिवर्तन देखने को मिला है। महिलाएं व बच्चियां पूरी तरह से अपने आप को सुरक्षित और महफूज महसूस करती हैं।
बताया कि कृषि क्षेत्र में भी प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि सरकार पूरी तरह से गांव, गरीब, किसान आदि की सुरक्षा व सम्मान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos