सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Power Outage in 20 Villages for Four Days

Sitapur News: 20 गांवों में चार दिन से बिजली गुल

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 06 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Power Outage in 20 Villages for Four Days
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। 20 गांवों में चार दिन से बिजली न आने पर ग्रामीण भड़क गए। ब्लॉक मुख्यालय पर लामबंद होकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। बिजली बहाल न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
Trending Videos

जिले में आई तेज आंधी व पानी से जिले की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई थी। कई जगहों पर तार टूटने व पोल गिरने से करीब 20 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। चार दिन बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। गर्मियों में उनके इलेक्ट्राॅनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। मोबाइल चार्ज करने दूरदराज के गांव जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण कैलाश राजपूत, सहजराम, राम विलास, रामजीवन, सर्वेश, हरिनाम, सियाराम, कपिल, सुजीत, अमरपाल आदि लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत चहलारी के मजरा लोधनपुरवा, लालपुर, नई बस्ती, गवलोक कोडर, भरथा, डेलिया, राजापुर, मारुबेहड, गुरगुजपुर सहित 20 गांवों में बिजली गुल है। कई बार शिकायत हो चुकी है। जिम्मेदार अफसर फोन नहीं उठाते है।
एसडीओ व बंभनेवा फीडर के अवर अभियंता का फोन स्वीच ऑफ जा रहा है। अगर घंटी जाती है तो कोई जवाब नहीं देते हैं। इससे कब बिजली बहाल होगी जानकारी नहीं मिल पा रही है। इससे बहुत समस्याएं खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed