{"_id":"69c4256116d0c4afdc035a7d","slug":"ravis-body-reaches-baghain-from-saudi-brother-performs-last-rites-sitapur-news-c-102-1-slko1037-152670-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सऊदी से बघाइन पहुंचा रवि का शव, भाई ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सऊदी से बघाइन पहुंचा रवि का शव, भाई ने दी मुखाग्नि
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29महमूदाबाद से मृतक रवि गोपाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। ईरान-इस्राइल युद्ध के दौरान सऊदी के रियाद शहर में मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले युवक का शव बुधवार को महमूदाबाद के बघाइन गांव पहुंचा। प्रशासन के सहयोग से लखनऊ एयरपोर्ट से एंबुलेंस की सहायता से युवक के शव को लाया गया। गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सुरक्षा के तहत प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी मुस्तैद रहे।
महमूदाबाद के बघाइन के रवि गोपाल (26) पिछले साल 18 सितंबर को सऊदी अरब से रियाद शहर में काम करने गए थे। वह रियाद की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते थे। 18 मार्च को रात रवि काम खत्म करके फैक्ट्री में मौजूद थे। भारतीय समय के अनुसार करीब 8 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने पत्नी से बात शुरू की। 9.53 पर रवि का फोन अचानक बंद हो गया। पत्नी रितु के अनुसार पीछे से तेज आवाज भी आई। परिजनों ने उसके बाद कई बार फोन किया लेकिन मोबाइल बंद आता रहा।
अगले दिन 19 मार्च को रवि गोपाल के बड़े भाई मनमोहन को रवि गोपाल के दोस्त ने सूचना दी कि रियाद में हुए मिसाइल हमले में रवि की मौत हो गई है। मामले में जिलाधिकारी डॉ. राजा रणपति आर ने दिल्ली और रियाद स्थित दूतावास से संपर्क कर पूरे मामले से अवगत कराया गया और शव को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कराई गई। मंगलवार देर रात शव रियाद से रवाना किया गया। बुधवार सुबह 7.45 बजे फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। वहां प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों व नायब तहसीलदार को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार राकेश पाल व एसआई शैलेंद्र कुमार भी साथ रहे।
पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री अम्मार रिजवी भी परिजनों के साथ मौजूद रहे। एंबुलेंस से शव को लखनऊ से बघाइन लाया गया। बेटे का शव देखकर परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। गांव में ही रवि का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़े भाई मनमोहन ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, एसडीएम बीके सिंह, सीओ वेद प्रकाश, कोतवाल अनिल सिंह भी मौजूद रहे।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। शव देखते ही घर की महिलाएं बेहोश होने लगीं। जिन्हें गांव की दूसरी महिलाओं ने संभाला और ढांढस बंधाया। महमूदाबाद स्थित मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट में रवि की मृत्यु पर शोक सभा आयोजित की गई। शिक्षकों ने रवि के चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Trending Videos