सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The sun shone, the mercury reached 37 degrees.

Sitapur News: सूरज ने आंखें तरेरीं, पारा 37 डिग्री पर पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 03 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The sun shone, the mercury reached 37 degrees.
विज्ञापन
सीतापुर। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया।
Trending Videos

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार तेज धूप के कारण वातावरण में नमी कम हो रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिन भर धूप के साथ बादलों की हल्की आवाजाही भी बनी रही, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। विशेषज्ञ ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते प्रदूषण को भी तापमान में इजाफे का प्रमुख कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले और धूप से बचने के लिए छाता, गमछा और पानी का सहारा लेते दिखे। करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने परेशानी और बढ़ा दी। गर्मी के चलते लोगों का गला सूखता रहा और जगह-जगह शिकंजी, जलजीरा व नींबू पानी की दुकानों पर भीड़ नजर आई।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में मौसम करवट ले सकता है। बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed