{"_id":"69ea29b8860d2d3e030aed99","slug":"up-board-result-2026-sitapur-district-records-pass-percentage-of-89-59-for-class-10-and-85-83-for-class-12-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2026: 10वीं का 89.59 व 12वीं का 85.83 फीसद रहा सीतापुर जिले का रिजल्ट, बेटियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2026: 10वीं का 89.59 व 12वीं का 85.83 फीसद रहा सीतापुर जिले का रिजल्ट, बेटियों का रहा दबदबा
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 23 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार
UP Board Result 2026: सीतापुर जिले का रिजल्ट 10वीं का 89.59, तो 12वीं का 85.83 फीसद रहा। इस बार बेटियों का दबदबा रहा। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...
परिणाम आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के नतीजे सीतापुर जिले के लिए बहुत ही शानदार रहे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में दोनों प्रदेश टॉपर सीतापुर के विद्यार्थी रहे। 10वीं में कशिश वर्मा ने 97.83 फीसद अंक अर्जित करके प्रदेश व जिला में प्रथम स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा ने 97.60 फीसद अंक प्राप्त करके प्रदेश व जिले में टॉपर रहीं। यह दोनों टॉपर बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज बिलौली बाजार महमूदाबाद के है।
Trending Videos
हाईस्कूल में जिले का 89.59 व इंटरमीडिएट में 85.83 फीसद रिजल्ट रहा। प्रदेश की मेरिट में हाईस्कूल के 13 व इंटरमीडिएट में चार विद्यार्थी शामिल है। अगर सीतापुर की बात की जाए तो इंटर में टॉप टेन में 14 व हाईस्कूल में 18 विद्यार्थियों ने खूब मेहनत करके सफलता की नई ऊंचाईयों को छुआ। शानदार सफलता मिलने पर कोई डाॅक्टर तो कोई इंजीनियर तो कोई सिविल सेवा में जाने की तैयारी करने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शानदार परिणाम आने पर खुशी से झूम उठे विद्यार्थी
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने की घोषणा एक दिन पहले बुधवार को हो गई थी। इससे विद्यार्थियों में बृहस्पतिवार को रिजल्ट जानने को लेकर काफी उत्सुकता बनी रही। शाम चार बजे से पहले ही विद्यार्थी मोबाइल पर रिजल्ट सर्च करने का प्रयास करते रहे। घड़ी की सुई जैसे ही चार बजे पर पहुंची तो विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ गईं। वह रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देखा। शानदार परिणाम आने पर खुशी से झूम उठे। परिवार में जश्न का माहौल बन गया।विद्यार्थियों ने सबसे पहले अपने माता पिता का आशीर्वाद लिया। उसके बाद माता पिता ने भी उनकी सफलता पर मुंह मीठा कराया। अपने परिचितों को फोन करके अपने लाड़ले की सफलता बताईं। सोशल मीडिया पर भी अपने रिजल्ट की पोस्ट डालीं तो खूब लाइक व बधाई ली। मेरिट में आने पर कॉलेज प्रशासन ने भी विद्यार्थियों को बुलाकर माला पहनाकर स्वागत किया। सफलता पर उनकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर की। मेधावियों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा।

कमेंट
कमेंट X