सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   10 complaints related to street lighting, sanitation and drinking water resolved

Sonebhadra News: पथ प्रकाश, सफाई और पेयजल से जुड़ीं 10 शिकायतों का समाधान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
10 complaints related to street lighting, sanitation and drinking water resolved
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में संभव दिवस पर जन समस्या सुनती नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद।
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में सोमवार को संभव दिवस पर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से जुड़ी कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
Trending Videos

नगर पालिका सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित हुई। यहां दो शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर पंचायत घोरावल में एक शिकायत दर्ज की गई। वहीं नगर पंचायत पिपरी में तीन, दुद्धी में दो, डाला में एक और अनपरा में एक शिकायत प्राप्त हुई। नगर पंचायत चुर्क घुर्मा, चोपन, ओबरा और रेणुकूट में संभव दिवस के दौरान कोई फरियादी नहीं पहुंचा। सभी निकायों में प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से संबंधित थीं, जिनका निस्तारण कराया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू होकर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना शासन की प्राथमिकता है। इस दौरान सभासद अनवर अली, अशोक पटेल, मनोज चौबे समेत अन्य सदस्य और नगर पालिका कर्मचारी अजीत सिंह, विमलेश, रामविलास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed