{"_id":"69af0d33a4331d46e2096ba4","slug":"a-womans-body-was-found-hanging-from-a-tree-in-the-forest-her-feet-touching-the-ground-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-142992-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: जंगल में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, जमीन को छू रहा था पैर; घर से नाराज होकर निकली थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: जंगल में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, जमीन को छू रहा था पैर; घर से नाराज होकर निकली थी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एक महिला का जंगल में पेड़ से लटकता शव मिला। उसका पैर जमीन को छू रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
Dead Body
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर के जंगल में सोमवार की सुबह शुकवरिया देवी (42) का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला। महिला के घुटने जमीन को छू रहे थे। वह रविवार की शाम नाराज होकर घर से निकली थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
क्या है पूरा मामला
खाड़पाथर के जंगल की ओर सोमवार की सुबह कुछ लोग टहलने के लिए गए थे। वहां पेड़ के सहारे महिला का शव लटकता देख सन्न रह गए। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। पुलिस ने खाड़पाथर के सभासद प्रतिनिधि शंभू खरवार को बुलाकर शव की पहचान कराई। महिला की शिनाख्त खाड़पाथर की ही शुकवरिया देवी (42) के रूप में हुई। उसके पति राजेंद्र खरवार की मौत हो चुकी है। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर पूछताछ की।
इसे भी पढ़ें; Chaitra Navratri: 20 घंटे होंगे मां विंध्यवासिनी के दर्शन, चरण स्पर्श रहेगा प्रतिबंधित; चार पहर की होगी आरती
पुत्र राकेश ने बताया कि शुकवरिया देवी रविवार की रात करीब 10 बजे किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गई थी। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह जंगल में शव मिलने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे।
पिपरी एसओ प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos