सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity Corporation should tighten the loose wires soon

Sonebhadra News: ढीले हुए तारों को जल्द कसवाए बिजली निगम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation should tighten the loose wires soon
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने और समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम बद्रीनाथ सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। इसमें आगामी दिनों में प्रस्तावित विद्युत समिति के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
Trending Videos

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के जिन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं है, उनकी सूची शीघ्र तैयार कर विद्युत निगम को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत निगम को निर्देशित किया कि प्राप्त सूची के आधार पर ऐसे सभी विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र विद्युतीकरण कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।
जल निगम के एक्सईएन को निर्देश दिया कि विद्युत निगम से समन्वय स्थापित कर हर घर नल योजना के तहत जिन स्थानों से पेयजल की आपूर्ति की जाती है, वहां निर्धारित समय पर बिजली उपलब्ध कराई जाए, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था बाधित न हो।
डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि ऐसे स्थानों की पहचान की जाए जहां बिजली के तार ढीले पड़े हैं या खंभों की कमी है। वहां तारों को कसवाने और आवश्यकतानुसार नए खंभे लगाने की व्यवस्था जल्द की जाए। उन्होंने कहा कि लटके हुए तार दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं, इसलिए इसमें लापरवाही न बरती जाए।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली बिल और अन्य शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed