सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   130 roadways buses are running to take people home, yet seats are less.

Sonebhadra News: घर पहुंचाने के लिए दौड़ रहीं रोडवेज की 130 बसें, फिर भी सीटें पड़ीं कम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
130 roadways buses are running to take people home, yet seats are less.
गंतव्य को जाने के लिए बस में चढ़ते यात्री। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रंगों का त्योहार होली मनाने के लिए लोग अपने परिवार के साथ घरों को लौट रहे हैं। इससे जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के साथ ही रोडवेज और प्राइवेट बसों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
Trending Videos

सोमवार को शक्तिनगर, वाराणसी और मिर्जापुर रूट की बसों में सीट के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी प्राइवेट बसों के रूट पर देखने को मिली, जहां यात्रियों को साधन के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सड़क परिवहन ही प्रमुख यातायात का साधन है। वाराणसी से शक्तिनगर रूट पर सोनभद्र और विंध्यनगर डिपो के अलावा काशी, कैंट, प्रयागराज, जीरो रोड और मिर्जापुर डिपो की करीब 130 से अधिक बसों का संचालन हो रहा है। होली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही रोडवेज और प्राइवेट बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। बीते तीन दिनों से रॉबर्ट्सगंज स्थित रोडवेज बस स्टेशन में यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। सोमवार को भी यात्रियों की भीड़ रहीं।
जितने यात्री रोडवेज बस स्टेशन में बस का इंतजार करते दिखे, उतने ही फ्लाईओवर के नीचे मिर्जापुर रूट और शक्तिनगर तरफ जाने वाले बसों का इंतजार करते दिखे। स्थिति यह रही कि सीट न मिलने पर कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। बस स्टेशन के बाहर फ्लाईओवर के नीचे मिर्जापुर मार्ग पर चलने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसों में भी भीड़ बनी रही। बता दें कि होली के मद्देनजर भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से भी होली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed