सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   All services including OPD will remain open on Holi in the medical college.

Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज में होली पर खुली रहेंगी ओपीडी सहित सभी सेवाएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
All services including OPD will remain open on Holi in the medical college.
विज्ञापन
सोनभद्र। होली पर्व पर मेडिकल कॉलेज पहुंचने वालों को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए इसके लिए ओपीडी सहित सभी सेवाओं को चार मार्च तक बहाल रखने का निर्णय लिया गया है। सिर्फ फर्क इतना होगी कि दो से चार मार्च के बीच ओपीडी सेवाएं दोपहर दो बजे की बजाय 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेंगी।
Trending Videos

शासन की तरफ से दिए गए निर्देश का जिक्र करते हुए प्राचार्य प्रो. आनंद की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि होली सहित अन्य त्योहारों पर मेडिकल कॉलेज और उससे संबंद्ध जिला चिकित्सालय में सभी स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित रखी जाएंगी। अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर दो से चार मार्च के बीच मेडिकल कॉलेज के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को किसी प्रकार के अवकाश की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। ओपीडी सेवा 12 बजे तक तथा इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की भांति 24 घंटे निर्धारित ड्यूटी-आदेश, रोस्टर के अनुसार संचालित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed