सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Licensed shops inspected, raids conducted to prevent illegal liquor, eight distilleries demolished

Sonebhadra News: लाइसेंसी दुकानों का जांचा स्टॉक, अवैध शराब रोकने के लिए जगह-जगह दबिश, आठ भटि्ठयां तोड़ी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Licensed shops inspected, raids conducted to prevent illegal liquor, eight distilleries demolished
दुकान में जांच करते अधिकारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। होली पर्व पर लाइसेंसी दुकानों से शराब बिक्री में गड़बड़ियों को रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अवैध शराब निर्माण के लिए चर्चित बस्तियों में दबिश देकर कर 65 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस दौरान 450 किलो लहन नष्ट करने के साथ ही शराब निर्माण के लिए बनाई गई आठ भट्ठियां ध्वस्त की गई। आबकारी एक्ट के तहत तीन मामले भी दर्ज किए गए।
Trending Videos

जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप पांडेय की अगुवाई वाली टीम ने सोमवार को करमा, शाहगंज क्षेत्र में संचालित देशी शराब दुकान पगिया रोड, इमलीपुर, धौरहरा कर्माचट्टी, ढुटेर नहर, कंपोजिट दुकान धौरहरा, करमा चट्टी, पगिया, इमलीपुर आदि का औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक जांचा गया। मानक के अनुरूप बिक्री किए जाने की हिदायत दी गई। उधर, आबकारी इंस्पेक्ट विनोद कुमार साव, रविनंदन की अगुवाई में राॅबटर्सगंज स्थित कंजड़ बस्ती, ओबरा के सेक्टर 10 भलुआ टोला, शारदा मंदिर के पीछे, म्योरपुर क्षेत्र के देवरी, लिलासी, कुदरी आदि गांवों की संबंधित बस्तियों में छापेमारी की कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि इस दौरान 65 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। 450 किलोग्राम लहन और आठ भट्ठियों को नष्ट किया गया। साथ ही राॅबटर्सगंज, ओबरा और म्योरपुर थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के मामले में तीन प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed