{"_id":"69b59d04e258f269f90a007a","slug":"a-competition-was-held-between-school-cooks-karma-won-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-143272-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विद्यालयों की रसोइयों के बीच हुई प्रतियोगिता, करमा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विद्यालयों की रसोइयों के बीच हुई प्रतियोगिता, करमा ने मारी बाजी
उरमौरा डायट में पाक कला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देते बीएसए। स्रोत विभाग
Link Copied
विज्ञापन
सोनभद्र। पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में शनिवार को रसोइयों के बीच पाककला प्रतियोगिता कराई गई। इसमें करमा ब्लाक से आई रसोइयां सबसे अव्वल रही। घोरावल और बभनी के रसोइयों ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता रसोइयों को पुरस्कार राशि उपलब्ध कराने के साथ ही सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
Trending Videos
बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निर्णायक समिति के साथ ही एडीएम वागीश कुमार शुक्ल, एएसपी अनिल कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी, डीआईओएस जयराम सिंह, अग्निशमन अधिकारी,खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल, जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन आदि ने भोजन की गुणवत्ता जांची और निर्णायक समिति के सामने अपनी राय रखी। कार्यक्रम में जिले के सभी 10 ब्लाको से बुलाई गई कुल 27 रसोइयों ने भाग लिया। हासिल किए गए अंकों के आधार पर कंपोजिट विद्यालय केकराही, करमा की रसोइया को प्रथम, प्राथमिक विद्यालय ओड़हथा, घोरावल की रसोइया राज कुमारी को द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय घघरी, बभनी के रसोइया विश्वनाथ को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। बताया गया कि प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के विजेता रसोइयों को क्रमशः रुपये 3500, 2500, 1500 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप उनके खाते में भेजी जाएगी। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार/आवागमन भत्ता के रूप में 650 रुपये की धनराशि उनके खाते में भेजी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।