फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of blocking the road by making a boundary, demanded measurement by protesting

Sonebhadra News: बाउंड्री बनाकर रास्ता रोकने का आरोप, प्रदर्शन कर पैमाइश की मांग

Tue, 21 Jul 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Accused of blocking the road by making a boundary, demanded measurement by protesting
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते मारकुंडी ग्राम पंचायत के ग्रामीण। संवाद
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी में खाली पड़ी जमीन पर बाउंड्री निर्माण कर रास्ता रोकने का आरोप लगाया गया है। प्रधान उधम सिंह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित पत्रक सौंपकर जमीन की पैमाइश और रास्ता बहाली की मांग उठाई। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोपों को गलत बताया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिस जगह बाउंड्री बनाई गई, वहां एक वैकल्पिक रास्ता था। कई गांवों के लोग रास्ते का उपयोग कर रहे थे। उस पर किए जा रहे बाउंड्री निर्माण के विरोध में कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी अधिकारी-कर्मी ने कार्य रुकवाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान केवटा शीला देवी, श्यामसिंह गोंड, कौलेश्वर, अमरनाथ, रामलखन, राजकुमार, बनारसी, लीलावती देवी, सुनीता, सीता, पार्वती, राधिका, कमलावती, राजकुमारी, फुलवंती, सुगवंती, पूनम, चंद्रावती, लखवंती आदि ने मांग की कि संबंधित भूमि की पैमाइश कराकर यदि नाले या सार्वजनिक मार्ग की भूमि पर अतिक्रमण पाया जाए तो उसे हटवाते हुए आवागमन का रास्ता बहाल कराया जाए।
विज्ञापन

वहीं बाउंड्री निर्माण कराने वाले पक्ष का कहना है कि जमीन की नापी के बाद ही निर्माण कार्य कराया गया है। कुछ लोग अपना हित साधने के लिए ग्रामीणों को गुमराह कर विरोध करा रहे हैं। जांच-परीक्षण में उनका दावा सही पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed