{"_id":"6941b90790358e4e580b9315","slug":"at-some-places-procurement-has-stalled-due-to-shortage-of-sacks-at-other-places-paddy-is-kept-in-the-open-due-to-lack-of-lifting-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-138907-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कहीं बोरे की कमी से खरीद ठप, कहीं उठान नहीं होने से खुले में रखा है धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कहीं बोरे की कमी से खरीद ठप, कहीं उठान नहीं होने से खुले में रखा है धान
विज्ञापन
करमा ब्लॉक क्षेत्र के केकराही धान क्रय पर पडी धान ।संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र/सलखन/केकराही। लापरवाही के कारण धान क्रय केंद्रों में अव्यवस्था फैली हुई है, जिससे किसान परेशान हैं। कई क्रय केंद्रों पर बोरा उपलब्ध नहीं होने से धान खरीद प्रभावित है। वहीं, कई केंद्रों पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों का धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है। केंद्रों से धान उठान भी नहीं हो रही। ऐसे में धान भरे बोरे खुले में रखे हुए हैं। ऐसे में यदि बारिश हो गई तो बड़ा नुकसान हो जाएगा। जिले में अब तक 2.94 लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।
जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित मंडी समिति में धान तौल कराने के लिए किसानों को एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ रहा है। नाम न छापने के शर्त पर पवर, ऊंचडीह और दुरावल कला गांव से आए किसानों का कहना है कि वह एक सप्ताह से ट्रैक्टर-ट्राली पर धान लादकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। उनका खुद का ट्रैक्टर-ट्राली है, लेकिन जिन किसानों के पास संसाधन नहीं है। उन्हे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
परासी से आए एक किसान की तीन दिन बाद धान की तौल हुई, उन्हे तीन हजार रुपये किराया देना पड़ा। मंगलवार की दोपहर में मंडी समिति में 25 से अधिक ट्रैक्टर-ट्राली खड़े रहे। केकराही, करमा ब्लॉक के केकराही में संचालित किसान सेवा सहकारी समिति पर बोरा उपलब्ध नहीं होने से धान खरीद प्रभावित है। समिति पर मंगलवार तक क्षेत्र के 38 किसानों से 2597 क्विंटल 60 किलो धान की खरीद की गई है।
क्रय केंद्र प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बोरे केे अभाव में किसानों का धान पूर्ण रूप से नहीं खरीदा जा रहा है। बोरा नहीं मिल रहा है। यहां धान तौल कराने के लिए 20 से अधिक ट्रैक्टर-ट्राली धान लेकर किसान खड़े हैं। धान की रेखरेख के लिए समिति पर किसान रात में रूकते हैं। सहकारी संघ लिमिटेड करमा के उपकेंद्र जवाही में अब तक 100 किसानों से करीब पांच हजार क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है। इसके सापेक्ष भुगतान भी हो रहा है। जो किसान लेकर आ रहा है, उसका तौल हो जा रहा है।
भरुहा स्थित क्रय केंद्र पर 116 किसानों से 6925 क्विंटल धान खरीदा गया है। इसमें 5040 क्विंटल धान का उठान हो गया है। क्रय केंद्र प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि उनके यहां धान खरीद को लेकर कोई समस्या नहीं है। बोरा पर्याप्त उपलब्ध है। जैसे जैसे किसान धान लेकर आ रहे हैं, वैसे वैसे नियमानुसार खरीद किया जा रहा है। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के पइका गांव में संचालित क्रय केंद्र पर बोरा उपलब्ध नहीं होने से धान खरीद प्रभावित हो रही है।
जो किसान यहां तौल कराने के लिए धान लेकर आए हैं, उन्हे खुले आसमान के नीचे अपनी उपज रखकर इंतजार करना पड़ रहा है। धान का उठान भी समय से नहीं किया जा रहा है। इस वजह से भी धान खरीद जोर नहीं पकड़ पा रही है। इससे किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। क्षेत्र के किसान समिति पर बोरा उपलब्ध कराते हुए धान तौल में तेजी लाने की अपील की है।
-- -
फुलवारी केंद्र पर धान उठान नहीं होने से दिक्कत
करमा। क्षेत्र के फुलवारी स्थित क्रय केंद्र पर बोरा उपलब्ध है, धान खरीदा जा रहा है। मगर यहां डंप धान का उठान समय से नहीं किए जाने से परेशान हो रही है। खुले आसमान में नीचे बोरे भरे धान रखे गए हैं। क्रय केंद्र पर अब तक 95 किसानों से 4632 क्विंटल 40 किलो धान की खरीद की गई है। 90 किसानों का 1.8 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।
केंद्र प्रभारी ने बताया कि चावल न उतरने के कारण वहां की डिलीवरी रुकी हुई है। चावल जाने के बाद धान की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। करमा स्थित धान क्रय केंद्र पर सोमवार तक 131 किसानों से 6762 क्विंटल धान खरीद किया जा चुका है। 2200 क्विंटल धान डिलीवरी की जा चुकी है।
123 किसानों का 1.52 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। अभी आठ किसानों का भुगतान बाकी है। भुगतान के लिए प्रक्रिया की जा रही है। क्रय केंद्र प्रभारी धीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बोरी मिल रही है और जो किसान धान लेकर केंद्र पर आ रहे हैं उनकी खरीद की जा रही है।
-- -
किसानों की प्रतिक्रिया:
क्रय केंद्र पर तीन दिन पहले धान की तौल की गई थी। भुगतान के लिए कागजात लेकर आया हूं। आज अंगूठा लगाने के बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी। - वशिष्ठ नारायण, रानीतारा।
--
क्रय केंद्र करमा में नंबर लगाकर किसानों का धान खरीदा जा रहा है। नंबर से ही किसानों को बुलाया जा रहा है। मेरा नंबर लगा हुआ है, शाम तक धान की तौल होगी। - विजय कुमार सिंह, करकोली।
--
पइका समिति पर धान खरीद की गति बहुत धीमी है। गोदाम भरा हुआ है, बोरा नहीं मिलने से खरीद प्रभावित है। यहां प्रतिदिन सिफ 40 से 50 क्विंटल धान की खरीद हो पा रही है। - परमेश्वर यादव, पूर्व प्रधान, महुआंव कला।
-- -
धान खुले में रखा हुआ है। मौसम में भी बदलाव हो है। अगर बारिश हो गई तो किसानों का धान भीग जाएगा। प्रशासन क्रय केंद्र पर बोरा उपलब्ध कराते हुए धान खरीद में तेजी लाए। - धर्मेन्द्र मौर्य, बेलअप।
--
वर्जन: 1
बोरे की कमी की वजह से धान की खरीद नहीं की जा रहा है। केंद्र पर धान से भरे 25 ट्रैक्टर खड़े हैं। - मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी, किसान सेवा सहकारी समिति केकराही।
--
वर्जन: 2
जिले में अब तक 2.94 लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। क्रय केंद्रों से धान की उठान की जा रही। पीसीएफ के केंद्रों से धान उठान में दिक्कत आ रही है। एक-दो दिन में धान की उठान शुरू हो जाएगी। - अमित कुमार चौधरी, डिप्टी आरएमओ, सोनभद्र।
Trending Videos