फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cesarean delivery facilities at three Community Health Centers; CMO to oversee responsibility

Sonebhadra News: तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सिजेरियन प्रसव सुविधा, सीएमओ संभालेंगे जिम्मेदारी

Wed, 12 Aug 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cesarean delivery facilities at three Community Health Centers; CMO to oversee responsibility
सोनभद्र। जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर अब सिजेरियन प्रसव की सुविधा उपलब्ध होगी। इस पहल का उद्देश्य मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और प्रसूताओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। विंध्याचल मंडल के एडी हेल्थ ने सीएमओ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।अभी तक सोनभद्र में केवल चोपन सीएचसी पर सिजेरियन प्रसव हो पाता है। अब म्योरपुर और घोरावल सीएचसी में भी यह सुविधा शुरू की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा न होने से मेडिकल कॉलेज और एमसीएच विंग पर दबाव बढ़ रहा था। कई बार प्रसूताओं की हालत गंभीर हो जाती थी या उनकी मौत भी हो जाती थी। इस समस्या को देखते हुए डॉक्टरों की तैनाती का शेड्यूल तय किया गया है। जरूरत पड़ने पर टीम सीएचसी पहुंचकर प्रसव कराएगी। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रसूताओं से जुड़ाव बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि म्योरपुर में निजी अस्पतालों के नोडल/अपर सीएमओ डॉ. गुलाबशंकर यादव सर्जन की भूमिका निभाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/अपर सीएमओ डॉ. गिरधारी लाल एनेस्थेटिक होंगे। चोपन में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुभाष सर्जन और सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र खुद एनेस्थेटिक की जिम्मेदारी संभालेंगे। घोरावल में स्थानांतरित हो चुके सर्जन डॉ. मुकेश प्रजापति सप्ताह में दो दिन सेवा देंगे। यह सुविधा शुरू होने से निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। मेडिकल कॉलेज और एमसीएच विंग पर पड़ने वाला बोझ भी घटेगा। प्रसूताओं को समय पर सिजेरियन प्रसव की सुविधा मिल सकेगी। इससे मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed