फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The day after his wife's death, the husband's body was found hanging from a noose.

Sonebhadra News: पत्नी की मौत के दूसरे दिन पति का शव फंदे पर लटकता मिला

Wed, 12 Aug 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The day after his wife's death, the husband's body was found hanging from a noose.
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में स्थित बरका चौकी क्षेत्र में पति-पत्नी की मौत के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सोमवार को पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके दूसरे दिन मंगलवार को पति का शव भी कठदहा के जंगल में फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान कठदहा गांव निवासी चंद्रवती साकेत के रूप में हुई है, जबकि मृतक पति संतोष साकेत पुरैल गांव का निवासी था। दोनों की शादी 2015 में हुई थी। दंपती के पीछे तीन छोटी बेटियां, एक बेटा और एक बुजुर्ग मां हैं। पत्नी की मौत के बाद उसके मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट तथा हत्या का आरोप लगाया था। वहीं, मंगलवार को पति का शव मिलने के बाद उसके परिजनों ने भी पत्नी के मायके पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे को इन मौतों के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सरई थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले ने बताया कि सोमवार को महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। मंगलवार को पति का शव झाड़ियों के पास फंदे पर लटका मिला। अब उसके परिजन भी प्रताड़ना या हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों मौतों की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। तनावपूर्ण स्थिति के कारण फिलहाल शवों को मौके से नहीं उठाया गया है। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है। परिजनों ने प्रशासन से मृतक दंपती के बच्चों की मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed