फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elderly man crushed to death by tractor; accident occurred while returning home after work.

Sonebhadra News: ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग की मौत, मजदूरी कर घर के लिए लौटते समय हुआ हादसा

Wed, 12 Aug 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Elderly man crushed to death by tractor; accident occurred while returning home after work.
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में झारोकला मोड़ पर ट्रैक्टर से कुचलकर सोमवार की देर शाम लोलो राम (65) की मौत हो गई। वह मजदूरी करने के बाद अपने अन्य साथियों के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। मंगलवार की दोपहर दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। प्रधान जियुत कुमार ने बताया कि हर घर नल जल योजना में काम करने वाले मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर बभनी की तरफ जा रहा था। जैसे ही मझौली गांव में झारोकला मोड़ के पास पहुंचा। ब्रेकर आने पर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बभनी थाना क्षेत्र के पोखा निवासी लोलो राम ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। गिरने के बाद वह ट्रैक्टर के नीचे आ गए और बड़े चक्के से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि घटना के वक्त पाइपलाइन का काम करने के बाद सभी मजदूर ट्रैक्टर से बारिश में भीगते हुए घर के लिए लौट रहे थे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed