सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Foundation stone laid for four CC roads, Rs 1.5 crore to be spent

Sonebhadra News: चार सीसी सड़कों का शिलान्यास, खर्च होंगे डेढ़ करोड़ रूपये

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for four CC roads, Rs 1.5 crore to be spent
विज्ञापन
नगर क्षेत्र की जर्जर और क्षतिग्रस्त हो चुकी चार प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण की दिशा में बृहस्पतिवार को पहल की गई। जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) मद से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़कों का शिलान्यास भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने संयुक्त रूप से किया। चेयरमैन कमलेश मोहन ने बताया कि 15-20 वर्ष पूर्व बनी डीहवार बाबा रोड, कलकली बहरा रोड, शिवाजी तालाब अमवार रोड और चर्च रोड (मछली गली) की स्थिति काफी दयनीय हो गई थी। लंबे समय से इनके पुनर्निर्माण की मांग की जा रही थी। जिलाध्यक्ष के प्रयास से जिलाधिकारी द्वारा डीएमएफ मद से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके तहत इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नगर का समग्र विकास कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टाउन क्लब मैदान में बाउंड्रीवाल और खेल भवन निर्माण, पेयजल योजना समेत कई विकास कार्य करोड़ों की लागत से संचालित हैं। उन्होंने चेयरमैन के प्रयासों की सराहना करते हुए नगर के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। शिलान्यास कार्यक्रम में रामेश्वर राय, पूर्व जिला जज राजन चौधरी, जिला मंत्री दिलीप पांडेय, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, मनीष जायसवाल, पीयूष कसेरा, सभासद आमेश सिंह, अमरनाथ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed