सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   double murder in suspected of witchcraft in MP border of Sonbhadra

खौफनाक वारदात: जादू-टोने के शक में दो लोगों की हत्या, पूजा के बहाने घर बुलाकर धारदार हथियार से काट डाला

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले से सटे एमपी में दो लोगों की हत्या कर दी गई। जादू-टोने के शक में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

double murder in suspected of witchcraft in MP border of Sonbhadra
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में बृहस्पतिवार को जादू-टोने के शक में महिला समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई। आरोपी ने पूजा के बहाने घर बुलाकर उन्हें धारदार हथियार से काट दिया। बीच-बचाव करने वाले दो ग्रामीण भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
Trending Videos


क्या है पूरा मामला
देवसर क्षेत्र के जियावन थाना में स्थित लोहरा गांव के बैरिहवा टोला निवासी छत्रपति सिंह (21) ने बुधवार की रात सुनियोजित तरीके से चाची फूल कुमारी सिंह गोंड (50) पत्नी गोरेलाल सिंह और दादा केवल नारायण सिंह (65) को पूजा पाठ के लिए अपने घर बुलाया। आरोपी की पत्नी के कुछ माह पूर्व हुए गर्भपात को लेकर शक था कि जादू-टोना किया गया है। इसी अंधविश्वास में उसने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल आरोपी के घर के आंगन में बने चबूतरे के पास बताया गया है, जहां से पूजा सामग्री भी बरामद हुई है। इसके बाद आरोपी ने पड़ोसी के घर पहुंच सोते समय सुमित्रा सिंह (38) और रामभजन सिंह (35) पर भी जानलेवा हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें; UP Crime: प्रधान के फर्जी लेटर पैड से खुलवाते थे म्यूल खाते, एक्सेस कंट्रोल में लेकर खाली कर देते थे अकाउंट

इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है। 

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि हत्या का कारण केवल अंधविश्वास था या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी है। इस जघन्य वारदात ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है और क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटनास्थल पर एसडीओपी गायत्री तिवारी, जियावन थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह एवं कुंदवार चौकी प्रभारी रामजी त्रिपाठी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

एसपी ने लिया जायजा

घटना की जानकारी पर एसपी मनीष खत्री घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण करते हुए मृतक के परिजनों एवं आसपास के लोगों से बातचीत की। सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष एवं शीघ्र विवेचना सुनिश्चित करें। एसपी ने एक-एक पहलुओं को परखा। 

चौरा के चबूतरे पर मिला नारियल, नरबलि की आशंका
घटनास्थल पर नारियल मिले हैं। चबूतरा चौरा के पास इस घटना को आरोपी छत्रपति सिंह ने अंजाम दिया। चर्चा है कि जादू-टोना के शक में एक महिला एवं पुरुष की निर्मम तरीके से गला काट कर हत्या की गई है।  
 
क्या बोले अधिकारी
लोहरा गांव में एक महिला एवं पुरुष की हत्या की गई है। आरोपी के आंगन से दोनों शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। दो घायलों का भी उपचार देवसर अस्पताल में चल रहा है। जादू-टोने के शक में हत्या की आशंका है। -गायत्री तिवारी, एसडीओपी, देवसर (सिंगरौली)  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed