सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Glorious India is founded on the great ideals of Lord Buddha and Emperor Ashoka: Jyoti

भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के महान आदर्श पर स्थापित है गौरवशाली भारत : ज्योति

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Glorious India is founded on the great ideals of Lord Buddha and Emperor Ashoka: Jyoti
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक बौद्ध स्थल मऊ कला में बृहस्पतिवार को बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि भंते बुद्ध ज्योति ने कहा कि भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के महान आदर्शों पर ही गौरवशाली, समृद्ध और शक्तिशाली भारत की नींव रखी गई थी। उस समय समाज में समता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व की भावना विद्यमान थी। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष को एक परिवार मानने की परंपरा ने ही देश को वैभवशाली बनाया। विशिष्ट अतिथि बबलू बिंद ने कहा कि सम्राट अशोक के माध्यम से भगवान बुद्ध के विचार विश्वभर में पहुंचे, जिससे भारत को विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठा मिली। मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक की समस्त प्रजा मेरी संतान है की भावना को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से साकार रूप दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनरेश ने की। इस अवसर पर आदिवासी छात्र-छात्राओं ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संचालन रवि मौर्य व सह-संचालन कपिजल मौर्य ने किया। अंत में संस्थापक अध्यक्ष सुजीत कुमार मौर्य ने आभार जताया। समारोह में मोहन कुशवाहा, डॉ संजय सिंह कुशवाहा, सूबेदार कुशवाहा, श्रीनाथ, अनिल मौर्य, बुद्धि नाथ मौर्य, रामसिंह यादव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed