फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Grievances should be resolved at the village level itself.

Sonebhadra News: गांव स्तर पर ही किया जाए शिकायतों का निस्तारण

Wed, 22 Jul 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Grievances should be resolved at the village level itself.
बभनी के कोंगा में जन चौपाल में संबोधित करते एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष। संवाद
बभनी विकास खंड के कोंगा गांव में मंगलवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में जमीन विवाद और खाद की उपलब्धता से जुड़ी समस्याएं छाई रहीं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सरकार की मंशा है। आमजन की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही हो, जिससे लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जन चौपाल में विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद गोंद भराई और अन्नप्रासन की रस्म हुई। जीत सिंह ने घघरा में सिलाई प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। कस्तूरबा विद्यालय बभनी का निरीक्षण किया। यहां सोलर पैनल, व अन्य व्यवस्थाओं का हाल जाना। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा मौजूद रहे। इस अवसर पर बीडीओ उत्कर्ष सक्सेना, सीएसआर हेड अनिल कुमार झा, डिप्टी रेंजर अभिषेक चंद्र गुप्ता, सीडीपीओ नागेंद्र भारती, जेई महेश कुमार, वीडीओ चारुलता एवं संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed