{"_id":"62b31bed0dfd1b2dae0d5c5a","slug":"indian-army-jawan-killed-after-harsh-firing-by-groom-in-sonebhadra-who-came-to-join-friends-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: बग्घी पर सवार दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग, दोस्त की शादी में आए सेना के हवलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Photos: बग्घी पर सवार दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग, दोस्त की शादी में आए सेना के हवलदार की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:58 AM IST
सार
बग्घी पर सवार दूल्हे ने ही पिस्टल से हर्ष फायरिंग की और गोली लगने से उसके दोस्त की मौत हो गई। मृतक बाबूलाल यादव(39) सेना में हवलदार थे। जिस पिस्टल से गोली चली वो हवलदार की ही थी। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
1 of 8
बग्घी पर सवार दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। हर्ष फायरिंग में कई लोगों की जान भी जा चुकी है लेकिन उसके बाद भी फायरिंग का सिलसिला जारी है। एक ऐसा ही मामला यूपी के सोनभद्र जिले में सामने आया है जहां बग्घी पर सवार दूल्हे ने ही पिस्टल से हर्ष फायरिंग की और गोली लगने से उसके दोस्त की मौत हो गई। मृतक बाबूलाल यादव (39) सेना में हवलदार थे। जिस पिस्टल से गोली चली वो हवलदार की ही थी। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर मोहल्ला स्थित एक मैरिज हॉल में मंगलवार रात घटी।
घटना से पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में बाबूलाल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी, पिता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाबूलाल ही पूरे परिवार का सहारा थे। घटना के वक्त उनके पिता भी पास में मौजूद थे। उनकी आंखों के सामने जवान बेटे को गोली लगी और कुछ पलों में ही उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
2 of 8
सेना में हवलदार बाबूलाल यादव (39)
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी बाबूलाल यादव (39) सेना में हवलदार थे। कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर घर आए थे। मंगलवार की रात वह ब्रह्मनगर स्थित एक मैरिज हाल में नगर के मेन चौक निवासी अपने दोस्त मनीष मद्धेशिया की शादी में भाग लेने गए थे। रात करीब सवा 11 बजे बरात मैरिज हॉल पर पहुंची। द्वारपूजा के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे।
3 of 8
हर्ष फायरिंग
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि द्वाराचार के समय बग्घी के बगल में खड़े बाबूलाल की कमर में लगी लाइसेंसी पिस्टल को दूल्हे ने निकाली और हवा में फायरिंग कर रहा है, लेकिन उससे गोली नहीं चली। जैसे ही दूल्हे ने पिस्टल नीचे की, ट्रिगर दब गया और गोली सीधे बाबूलाल के माथे पर लग गई और वो लहूलुहान होकर गिर पड़े। जिससे बरात में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अस्पताल परिसर में शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आननफानन घायल बाबूलाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही फोर्स के साथ एएसपी विनोद कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घराती और बराती पक्ष के कई लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
5 of 8
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
द्वारपूजा के दौरान हर्ष फायरिंग में जवान को गोली लगते ही भगदड़ मच गई। अधिकांश घराती और बराती फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स ने मौके पर पहुंच कर फायरिंग करने वाले दूल्हे को हिरासत में ले लिया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।