मुहर्रम: सोनभद्र में अलम और ताजिया का जुलूस, कर्बला के शहीदों की याद में नम हुई आंखें; प्रशासन अलर्ट
सोनभद्र में मुहर्रम पर कर्बला के शहीदों की याद में अलम और ताजिया का जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने सीनाजनी और जंजीरी मातम कर इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत को याद किया। नौहाख्वानी के दौरान कर्बला का मंजर बयां किया गया। पूरे आयोजन में गम और अकीदत का माहौल बना रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Sonbhadra News: दसवीं मुहर्रम पर शुक्रवार को ताजिया और अलम का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। कर्बला के शहीदों को याद करते हुए मुस्लिम वर्ग ने सीनाजनी और जंजीरी मातम कर मातम किया। इस दौरान या अली-या हुसैन की सदाएं गूंजती रही। विभिन्न अखाड़ों कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। वहीं बच्चों ने भी लकड़ियों के साथ युद्धकला का प्रदर्शन किया।
जिले में कुल 447 ताजिया देर रात कर्बला में पहुंचकर दफन किए गए। नगर में सबसे पहले रिजवी कटरा की ताजिया उठी। इसके बाद हीराबाबा और दीपनगर-कबिलटोला की ताजियों का टैक्सी स्टैंड पर मिलान हुआ। सभी ताजिए मेन चौक पहुंचे, जहां नई बस्ती की ताजियों से मिलान कराया गया।
इसके बाद ब्रह्मबाबा की ताजिया को साथ लेकर पूरब मोहाल और हमीद नगर की ताजियों का मिलान करते हुए जुलूस नगरपालिका पार्क पहुंचा, जहां कुछ देर ठहराव किया गया। इसके बाद जुलूस विद्युत उपकेंद्र, मुख्य बाजार और मेन चौक होते हुए नई बस्ती के रास्ते कर्बला पहुंचा। यहां फातिहाख्वानी के बाद ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
Muharram: जुलूस में बड़ी संख्या में युवक और बच्चे शामिल हुए। अखाड़ों के खिलाड़ियों के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस में रोशन खान, मुश्ताक अहमद, एमए सिद्दीकी वारसी, हिदायत उल्ला खान, मुनीर खान वारसी, हाजी फरीद खान, साजिद खान वारसी, रिजवान वारसी, सगीर वारसी, हीराबाबा वारसी, दानिश खान, आलमगीर आदि मौजूद रहे।
सलखन क्षेत्र के सुइयां चट्टान सलखन बाजार के मुस्लिम वर्ग ताजिया निकाला। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग होते हुए ताजिया को इमाम चौक पर ले जाया गया। इस मौके पर शहाबुद्दीन, दिलदार, अरमान, पांचू, शौकत, जमालु, सलीम, इसराफीइल, खुर्शीद, असलम, सलखन सुइया चट्टान के लोग मौजूद रहे। बीजपुर: क्षेत्र के बीजपुर, खम्हरिया, जरहा आदि जगहों पर ताजिया जुलूस निकाला गया।
जुलूस नुरिया मोहल्ला से शुरू होकर बीजपुर मार्केट होते हुए कर्बला और स्वागत गेट तक पहुंचा। रास्ते में शरबत और सिन्नी (प्रसाद) का भी इंतजाम किया गया, जहां लोगों ने सेवा भाव से व्यवस्था संभाली। चुर्क: चौकी क्षेत्र में 5 ताजिया रखा गया। अकीदत के साथ दसवीं पर जुलूस निकाला गया। इस मौके पर मुहम्मद हदीस, शाहिद अली, रहमान, मुन्ना कुरैसी, आरजू खां, अजय निषाद आदि मौजूद रहे।
देर रात कर्बला पहुंचकर ठंडा किए गए ताजिए
अनपरा। नगर में शुक्रवार को हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मुस्लिम समुदाय ने ताजिया जुलूस निकाला। इस दौरान युवाओं ने आयोजित अखाड़े में कई करतब दिखाए। ताजिया जुलूस दोपहर में जुमे की नमाज के बाद बैंकट मोड़ से शुरू हुआ, जो अनपरा बाजार होते हुए महावीर चौक पर पहुंचा। यहां नूरिया मोहल्ला का ताजिया शामिल हुआ। यहां युवाओं ने लाठी डंडे व तलवार से कई करतब दिखाए।
यहां से जुलूस काशीमोड़, दो नंबर गेट होता हुआ डिबुलगंज पहुंचा। यहां पिपरी सोनवानी, खजुरा, डिबुलगंज के ताजियों के साथ डिबुलगंज स्थित कर्बला में एकत्र हुए। जुलूस के रास्तों में लोगों के लिए शरबत और नाश्ता कराया गया।
सुरक्षा के लिहाज से अनपरा प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव पूरी पुलिस फोर्स के साथ जुलूस में मौजूद रही। जुलूस में अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार, अयूब नायला खान, शहजाद अली, सभासद जॅनुअल आबदीन उर्फ जाॅनी, जुल्फीकार अली, मो. हाफिज फुलिल, शाह मोहम्मद, मनीष श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, इमरान खान, मोनू राईन, तमाजू आदि शामिल रहे।