सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Reduction Plant won the most competitions

Sonebhadra News: रिडक्शन प्लांट ने जीतीं सर्वाधिक प्रतियोगिताएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Reduction Plant won the most competitions
रेणुकूट हिंडाल्को में कार्यशाला में प्रतिभागी।स्रोत संस्थान
विज्ञापन
रेणुकूट। हिंडाल्को रेणुकूट के सेफ्टी विभाग की ओर से 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सुरक्षा सप्ताह का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। सुरक्षा सप्ताह के दौरान फायर ड्रिल, रेस्क्यू एवं सीपीआर, सेफ्टी कविता, सुरक्षा पहेली, ज्ञान प्रवाह, पीपीई यूजेज, सेफ्टी इनोवेशन, इंस्टेंट जेएसए और बीबीएसओ समेत कुल 11 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि समेत अन्य अधिकारियों ने पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस वर्ष सर्वाधिक प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर रिडक्शन प्लांट ने चैंपियन ऑफ द सेफ्टी वीक का खिताब जीता, जबकि फैब्रिकेशन प्लांट उपविजेता रहा।
Trending Videos

इन प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन वरिष्ठ निर्णायक मंडल के सदस्यों ने किया। सप्ताह भर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। फायर एंड सेफ्टी हेड जय तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि समीर नायक ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि संविदाकार सुरक्षा प्रबंधन और सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाकर ही संस्थान को और सुरक्षित बनाते हुए शून्य क्षति के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह, रिडक्शन हेड जयेश पवार, एचआरबीपी हेड अजय सिन्हा सहित प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी, मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन ममता गुप्ता ने किया, जबकि कौशल राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed